Latest

6/recent/ticker-posts

घर बैठे आधार में अपडेट कर सकते हैं एड्रेस:बिना एड्रेस प्रूफ के भी बदल सकते हैं पता, यहां देखें पूरी प्रोसेस

घर बैठे आधार में अपडेट कर सकते हैं एड्रेस बिना एड्रेस प्रूफ के भी बदल सकते हैं पता यहां देखें पूरी प्रोसेस Aadhar Card Ka Address Change Kare Bina Documents Ke | Change Aadhar Address Bina Documents Online


आधार कार्ड हमारे देश में एक जरूरी डॉक्यूमेंट है। इसमें सभी जानकारियां जैसे आपका नाम, मोबाइल नंबर और पता सहित अन्य चीजें सही होना जरूरी है। कई बार देखा जाता है लोग शहर या पता बदलने पर आधार में इसे अपडेट नहीं करा पाते हैं। उन्हें ये झंझट का काम लगता है, जबकि ऐसा नहीं है।

आपको आधार कार्ड में घर का पता बदलवाने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप घर बैठे ऑनलाइन ही इसे अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको 50 रुपए शुल्क देना होगा। हम आपको इसकी पूरी प्रोसेस बता रहे हैं।

एड्रेस प्रूफ के साथ ऐसे करें आधार में पता अपडेट

• सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक साइट myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाएं।

• यहां लॉगिन करने के लिए आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालना होगा। इसके बाद कैप्चा कोड डालकर सेंड OTP पर क्लिक करें।

• इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। उसे डालकर लॉगिन करें।

• ऐसा करने पर आपके सामने आपका मौजूदा एड्रेस आजाएगा।

• इसके बाद आप जो एड्रेस अपडेट करना चाहते हैं उसका ऑप्शन आएगा।

• यहां आपको अपने नए एड्रेस की जानकारी भरनी होगी।

• इसके बाद एक डॉक्यूमेंट सबमिट करना होगा जिस पर आपको नया एड्रेस हो।

• पेमेंट पूरा होते ही आपको एक रसीद मिलेगी। इसके बाद करीब 30 दिन में आपका आधार अपडेट हो जाएगा।

बिना डॉक्यूमेंट के भी अपडेट कर सकते हैं पता UIDAI परिवार के मुखिया (Head Of Family) की इजाजत से आधार में ऑनलाइन पता अपडेट करने की सुविधा भी देता है। इसके तहत घर का मुखिया ऑनलाइन आधार एड्रेस अपडेट के लिए अपने बच्चे, पति या पत्नी, माता-पिता के एड्रेस को अप्रूव कर कर सकता है। 18 साल से ज्यादा आयु का कोई भी व्यक्ति HOF हो सकता है।

• सबसे पहले आपको myaadhaar.uidai.gov.in वेबसाइट पर जाएं।

• हां लॉगिन करने के लिए आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालना होगा। इसके बाद कैप्चा कोड डालकर सेंड OTP पर क्लिक करें।

• इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। उसे डालकर लॉगिन करें।

• इसके बाद आपको ऑनलाइन अपडेट सर्विस का ऑप्शन मिलेगा, इसे चुनें।

• इसके बाद आपको Head Of Family (HOF) बेस्ड आधार अपडेट पर क्लिक करें।

• इसके बाद Head Of Family का आधार नंबर दर्ज करना होगा।

• इसके बाद आपको 50 रुपए सर्विस चार्ज देना होगा।

• इसके बाद HOF के पास एड्रेस अपडेट की रिक्वेस्ट भेजी जाएगी।

• वहीं अगर HOF एड्रेस शेयर करने की रिक्वेस्ट रिजेक्ट कर देता है, तो आपका आधार एड्रेस अपडेट नहीं होगा।

Post a Comment

0 Comments