पैन कार्ड के लिए आधार जरूरी है, इन आसान स्टेप्स से लिंक करें, देखें पूरा आर्टिकल - आधार को पैन से लिंक करें Aadhar Card Pan Card Link Online Hindi
आधार कार्ड पैन कार्ड कैसे करे लिंक तुरंत करे लिंक -
1 जुलाई यानी कल से पैन कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य हो गया है। बिना आधार कार्ड के आप पैन कार्ड के लिए अप्लाई नहीं कर सकते। इससे पहले दूसरे डॉक्यूमेंट की मदद से पैन कार्ड बनवाया जा सकता था। इसके साथ ही पैन कार्ड को आधार से लिंक करना भी अनिवार्य हो गया है। आप कुछ समय के लिए लिंकिंग का काम मुफ्त में कर सकते हैं। विज्ञापन हटाएँ सिर्फ़ ₹3 में..!
आज पैन कार्ड आधार कार्ड की तरह एक जरूरी दस्तावेज बन गया है। इसके बिना आप पैसों से जुड़ा कोई भी काम नहीं कर सकते हैं। 1 जुलाई को प्रशासन की तरफ से कई बड़े बदलाव किए गए। इन बदलावों के तहत अब पैन कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड का होना जरूरी हो गया है। इसके साथ ही आधार को पैन कार्ड से लिंक करना भी जरूरी हो गया है। ऐसा आप कुछ महीनों के लिए ही फ्री में कर सकते हैं। इसलिए जल्द से जल्द यह काम पूरा कर लें। आइए जानते हैं कि आप आधार कार्ड को पैन कार्ड से कैसे लिंक कर सकते हैं। स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए इनकम टैक्स ई-फाइलिंग वेबसाइट पर जाना होगा।
• स्टेप 1- सबसे पहले टैक्स ई-फाइलिंग वेबसाइट पर जाएं। स्टेप
• 2- यहां आपको लिंक आधार का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
• स्टेप 3- अब आपसे पैन और आधार दोनों के नंबर मांगे जाएंगे, उसे दर्ज करें ।
• स्टेप 5- इसके बाद I agree पर OK क्लिक करके UIDAI के साथ अपने आधार विवरण को मान्य करें।
• स्टेप 6- आखिर में आपकी स्क्रीन पर Pan Has Been Linked Successfully का मैसेज दिखाई देगा।
इस तरह आप आसान स्टेप्स में पैन कार्ड को आधार से लिंक कर सकते हैं। अगर आपका आधार कार्ड नहीं बना है तो जानिए आप इसके लिए कैसे अप्लाई कर सकते हैं।
• आधार कार्ड बनवाने के लिए आपको आधार सेवा केंद्र जाना होगा।
• आधार सेवा केंद्र का पता लगाने के लिए आपको सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट पर जाना होगा।
• अब यहां दिए गए My Aadhaar ऑप्शन पर जाएं।
इसके बाद यहां दिए गए Select Locate an Enrolment Centre पर क्लिक करें।
• अपने सभी ज़रूरी दस्तावेज़ लेकर आधार सेवा केंद्र पर जाएँ। यहाँ आपसे एक फ़ॉर्म भरने के लिए कहा जाएगा।
• इसके बाद वेरिफिकेशन के बाद आपकी बायोमेट्रिक डिटेल ली जाएगी। आप इस आधार कार्ड को ऑनलाइन भी ऑर्डर कर सकते हैं।
0 Comments